Tuesday, August 12, 2008

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
झंडा ऊँचा रहे हमारा
सदा शक्ति बरसाने वालाप्रेम सुधा सरसाने वालावीरों को हरषाने वालामातृभूमि का तन-मन साराझंडा ऊँचा रहे हमारा
स्वतंत्रता के भीषण रण मेंलखकर जोश बढ़े क्षण क्षण मेंकाँपे शत्रु देखकर मन मेंमिट जावे भय संकट साराझंडा ऊँचा रहे हमारा

इस झंडे के नीचे निर्भयहो स्वराज जनता का निश्चयबोलो भारत माता की जयस्वतंत्रता ही ध्येय हमाराझंडा ऊँचा रहे हमारा

आओ प्यारे वीरों आओदेश जाति पर बलि बलि जाओएक साथ सब मिलकर गाओप्यारा भारत देश हमाराझंडा ऊँचा रहे हमारा


इसकी शान न जाने पावेचाहे जान भले ही जावेविश्व विजय करके दिखलावेझंडा ऊँचा रहे हमारा
— श्यामलाल गुप्त पार्षद

No comments: